Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बिजली चोरी करते 23 लोग पकड़े गये, मुकदमा दर्ज़

गोमिया के चोरगावां, खखंडा, जागेश्वर, हरदगडा, गोडरा, बारीदारी, कंडेर, महुआटांड़ में चला अभियान
Bermo : विद्युत प्रमंडल तेनुघाट की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ शनिवार 17 जून को छापेमारी अभियान चलाया गया. तेनुघाट विधुत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समीर कुमार के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया था. छापामारी दल ने गोमिया के चोरगावां, खखंडा, जागेश्वर, हरदगडा, गोडरा, बारीदारी, कंडेर, महुआटांड़ सहित विभिन्न जगहों पर छापामारी की. जहां बड़े पैमाने पर लोग अवैध कनेक्शन कर बिजली चोरी करते पाये गये. अभियान के दौरान 23 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. इनके विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. छापामारी दल में विद्युत विभाग गोमिया के कनीय अभियंता नरेंद्र मिंज, ध्रुप सिंह और राजन कुमार शामिल थे. कार्यपालक अभियंता समीर कुमार ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलेगा. उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से बिजली बिल ब्याज़ माफी योजना अभी लागू है. 30 जून तक उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. यह">https://lagatar.in/bokaro-from-july-21-to-august-21-blos-will-do-door-to-door-verification-of-voters/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ घर-घर जाकर वोटरों का करेंगे सत्यापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही