Search

 
 
 

बेरमो : 245 लीटर महुआ शराब जब्त, अवैध भट्ठी ध्वस्त

 

पेटरवार के चलकरी में उत्पाद विभाग का छापा,  3 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

Bermo : बोकारो जिला प्रशासन डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सख्त है. उत्पाद विभाग की टीम ने 23 अगस्त को पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी गांव के निकट अवैध महुआ शराब के अड्डे पर छापेमारी की. छापेमारी में 245 लीटर महुआ शराब जब्त की गई. टीम ने तीन हज़ार किलो जल मिश्रित जावा महुआ को नष्ट करते हुए अवैध शराब की भट्टी ध्वस्त कर दी.
उत्पाद निरीक्षक संजीत देव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही कारोबारी फरार हो गए. सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी दल में अवर निरीक्षक कृष्णा प्रजापति, मोहम्मद गुफरान, दीपिका कुमारी सहित अन्य जवान शामिल थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही