Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : शहीद रामदास सोरेन का 25वां शहादत दिवस मनाया गया

Advertisement
Advertisement
Bermo :  गोमिया प्रखंड अंतर्गत टीकाहारा पंचायत के केरी चौक पर शहीद रामदास सोरेन का 25वां शहादत दिवस मनाया गया. यह आयोजन स्व. रामदास सोरेन स्मारक समिति की ओर से किया गया.कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए. उन्होंने स्व. रामदास सोरेन की शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर स्व. सोरेन को श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में श्री प्रसाद ने स्व. सोरेन के पुत्र श्यामदेव सोरेन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि स्व. रामदास सोरेन ने शोषण और जुल्म के खिलाफ अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर आंदोलन किया और लोगों को जागरूक करते हुए एकजुट करने का काम किया. लेकिन कुछ लोगों को रामदास सोरेन का धारदार आंदोलन नागवार गुजरा और उनकी निर्मम हत्या कर दी गयी. इसे भी पढ़ें-DAV">https://lagatar.in/dav-kapil-devs-former-principal-mk-sinha-arrested-from-jamshedpur/">DAV

कपिलदेव के पूर्व प्रिंसिपल एमके सिन्हा जमशेदपुर से गिरफ्तार पर इनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा. इन्हें हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदु मांझी, जिला उपाध्यक्ष मितन सोरेन, स्थानीय मुखिया हेमंती देवी, ललपनिया की पंचायत समिति सदस्य शांति हांसदा, बड़कीपुन्नू पंसस निमाय सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुमित्रा मुर्मू, दुलारचंद नायक, आदिवासी मूलवासी अधिकार मंच बोकारो इकाई के अध्यक्ष दिनेश कुमार मुर्मू, स्व. सोरेन के पुत्र श्यामदेव सोरेन, शनिचर टुडू, एतो सोरेन, तुलसीदास महतो, सुशील हेंब्रम, विनोद टुडू, पूर्व उपमुखिया गुलाबी देवी, शानू बेसरा, बिरालाल मुर्मू, राजेश मुर्मू, कार्तिक हांसदा,  बिरालाल मुर्मू, संजय सोरेन समेत सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही