Search

 
 
 

बेरमो : बेहतर काम करने वाले 26 कर्मी सम्मानित

 
Bermo : बेरमो कोयलांचल के सीसीएल ढोरी एरिया अंतर्गत ऑफिसर्स क्लब मकोली में 2 अप्रैल को सम्मान समारोह आयोजित कर बेहतर कार्य करने वाले 26 माइनिंग और इएंडएम कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए ढोरी खास के परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2022-23 का ढोरी खास इंक्लाइन में 1 लाख 20 हजार टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा गया था. इस लक्ष्य को पार कर 1 लाख 27 हजार 682 टन कोयला उत्पादन किया गया. बेहतर लक्ष्य हासिल करने पर कर्मियों को सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि ढोरी क्षेत्र लगातार प्रगति कर रहा है. इसमें कामगारों व अधिकारियों का अहम योगदान है. प्रबंधन मजदूरों के सुविधाओं के लिए संकल्पित है. सभी के सहयोग से उत्पादन के लक्ष्य को हासिल किया गया है. मौके पर मैनेजर मृत्युंजय कुमार, सेफ्टी ऑफिसर अक्षय लाल यादव, प्रोजेक्ट इंजीनियर जगन्नाथ महतो, इंजीनियर अभिषेक कुमार समेत प्रदीप सिंह, मगरा उरांव, राजेश्वर चौहान, श्रीराम कुशवाहा, हीरालाल रविदास आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=597420&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो रोटरी को हराकर चास रोटरी बना चैंपियन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही