Search

 
 
 

बेरमो : छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

 
Bermo : ललपनिया पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में 17 अगस्त को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 अगस्त को जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवकों में आसनबानी सियालजोरी का विजय मांझी, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुर्मो टोला बेलडीह का प्रदीप सोरेन और धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र का रंजीत चौड़े शामिल है. छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना 15 अगस्त की शाम हुई थी. पीड़िता के पिता ने मामले में चार युवकों के खिलाफ ललपनिया थाना में मुकदमा दर्ज कराया था. मुख्य आरोपी आदेश मोदी अब भी फरार है. वह सियालजोरी बारटांड का रहनेवाला है. थाना प्रभारी सुबोध कुमार दास ने बताया कि पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया गया है. मुख्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-mp-vijay-hansda-listened-to-the-problems-of-the-villagers/">पाकुड़

: सांसद विजय हांसदा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही