Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : 42 छात्रों को मिला नियोजन पत्र, 146 का हुआ निबंधन

Bermo : गोमिया प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन बीडीओ कपिल कुमार व जिला कौशल विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसायटी द्वारा रोजगारमुखी प्रशिक्षण प्राप्त 42 छात्र-छात्राओं को रोजगार के लिए नियोजन पत्र दिया गया. बीडीओ ने कहा कि झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी के तहत बेरोजगार युवक व युवतियों को निःशुल्क रोजगरमुखी प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है. कहा कि बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ रोजगरमुखी शिक्षा भी दिए जाने की आवश्यकता है. इसके लिए झारखंड सरकार द्वारा झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत बेरोजगारों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस शिविर में 146 युवक व युवतियों ने पंजीकरण कराया. जिसमें 42 युवक व युवतियों को नियोजन पत्र दिया गया. इन्हें हेल्थ सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक, अपैरल, ब्यूटी एंड वेलनेस आदि के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया गया. मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ.सुरेश कुमार, श्रमिक मित्र मनोज सिंह, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, यशवंत सिंह, गौरव सिंह, रविरंजन कुमार, शिवम सिंह, गणेश सिंह, रंजीत महतो आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-preparation-for-employment-generation-fair-completed-in-library-ground/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : पुस्तकालय मैदान में रोजगार सृजन मेला की तैयारी पूरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही