Search

 
 
 

बेरमो : कोल इंडिया में 5-7 अक्टूबर की हड़ताल ऐतिहासिक होगी- संयुक्त मोर्चा

 

स्वांग वाशरी में पिट मीटिंग में जुटे केंद्रीय यूनियनों के नेता

Bermo : सीसीएल कथारा क्षेत्र की स्वांग वाशरी में 26 सितंबर को कोयला मजदूरों की पिट मीटिंग हुई. मीटिंग में सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के नेता मौजूद थे. एनसीईओईए (सीटू) के केंद्रीय अतिरिक्त महासचिव सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 5, 6,7 अक्टूबर को कोल इंडिया में प्रस्तावित हड़ताल ऐतिहासिक होगी. कोयला उद्योग में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोयला मजदूरों का वेतन समझौता होने और नया वेतन भुगतान शुरू होने के बाद कोल इंडिया प्रबंधन ने उसमें कटौती का आदेश जारी किया है. केंद्र सरकार का डिपार्मेंट आफ पब्लिक इंटरप्राइजेज मजदूर विरोधी कार्य कर रहा है. अगर अक्टूबर में मिलने वाले सितंबर के वेतन में भी कटौती हुई, तो मजदूर पूरी ताकत के साथ हड़ताल में भाग लेंगे. एटक के बलराम नायक व युदु उरांव, सीटू के राकेश कुमार, एचएमएस के पीयूष कुमार, बीकेएस के सीताराम प्रजापति ने मजदूरों से एकजुटता दिखाने की अपील की. बैठक की अध्यक्षता यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) स्वांग वाशरी शाखा के सचिव बलराम नायक ने की. मौके पर बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-2-youths-injured-in-collision-between-two-bikes/">गिरिडीह

: दो बाइक के बीच टक्कर में 2 युवक घायल  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही