Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया में व्यवसायी के साथ लूटपाट मामले में 5 गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा व गोली बरामद

 

घटना के 12 दिन बाद पुलिस को कामयाबी, लूट के 19500 रुपए भी मिले

Bermo/Tenughat : गोमिया में 11 अगस्त को पेटरवार के गल्ला व्यवसायी सुनील कुमार के साथ हुई लूट मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी बेरमो के एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह ने 23 अगस्त को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस दी. पुलिस को घटना के 12 दिन बाद कामयाबी मिली है. पकड़े गए युवकों के पास से लूट के रुपयों में से 19500 रुपए व दो देसी कट्टा बरामद किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद एसपी ने गोमिया इंस्पेक्टर महेश सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. छापामारी के क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 22 अगस्त की शाम साड़म इंटेकवेल ग्राउण्ड के पास से नावाडीह के जुनोडीह निवासी मंसूर राय उर्फ मंजूर राय उर्फ खातिर राय उर्फ डेंजर व साड़म मड़ई टोला के महेन्द्र ठाकुर को अवैध हथियार के साथ पकड़ा. पूछताछ में दोनों ने व्यवसायी से हुई लूटपाट में शामिल होने बात स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर फुसरो के पिछरी से अशोक साहू, गांधी नगर थाना क्षेत्र के सोताडीह के विपिन महतो व जरीडीह बाजार के सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से लूट के 19500 रुपए बरामद किए गए हैं. वहीं, दो देसी कट्टा, दो .315 की जिंदा गोली, घटना में प्रयुक्त 3 बाइक व 6 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं.

लूट के रुपयों से आरोपियों ने भरा लोन

गिरफ्तार अशोक साहू ने बताया कि हिस्से में मिले लूट के रुपये से उसने लोन चुकता किया है. महेन्द्र ठाकुर ने भी अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसने भी लूट में मिले रुपयों को लोन में जमा कर दिया है. जबकि मंसूर राय ने दस हजार रुपये में कट्टा खरीदा और पांच हजार रुपये खर्च कर दिया. एसडीपीओ ने बताया कि मंसूर राय, महेन्द्र ठाकुर व अशोक साहू आदतन अपराधी हैं. ये ये पहले कई बार जेल भी जा चुके हैं.

एसआईटी में ये थे शामिल

पुलिस की एसआईटी टीम में गोमिया अंचल इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह, गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन, पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार, रहावान ओपी प्रभारी अजय कुमार यादव, कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार, आईईएल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार महतो, थाना प्रभारी गोमिया थाना के सब इंस्पेक्टर अनुज प्रसाद, दिलीप मुण्डा, तकनीकी शाखा के आरक्षी चंदन कुमार मिश्रा, पंकज कुमार जायसवाल शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bengabads-young-scientist-ravikant-played-an-important-role-in-the-successful-landing-of-chandrayaan-3/">गिरिडीह

: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में बेंगाबाद के युवा साइंटिस्ट रविकांत की अहम भूमिका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही