Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : चोरी की 6 बाइक सहित 6 अंतरजिला बाइक चोर गिरफ्तार

Bermo: बेरमो पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पिछले कई महीनों से बेरमो थाना क्षेत्र में बाइक की चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थी. चोरी की रोकथाम व बरामदगी के लिए बोकारो एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ की देखरेख में लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में 24 मई को फुसरो के निर्मल महतो चौक पर संदेह के आधार पर चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को पकड़ा. पूछताछ के बाद 6 बाइकों को बरामद किया गया. बालीडीह थाना क्षेत्र के केवट टोला निवासी बासुदेव केवट के पुत्र संजीत केवट उर्फ दिलवाले, सुदर्शन कुमार तुरी उर्फ पगला व जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह मुस्लिम टोला निवासी एहसानलु असांरी के पुत्र अयान अली उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है. ये तीनों फुसरो में मोटर साइकिल चोरी करने के फ़िराक में थे. पूछताछ करने पर उनके पास से साडम तेनघुाट से चोरी गई ग्लैमर बाइक बरामद हुई है. इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी पकड़ा गया. पूछताछ के आधार  पर तीन अन्य आरोपी बिनोद केवट, अजय केवट व राजू केवट को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चोरों ने बेरमो, चंद्रपुरा, बालीडीह ओपी,तेनुघाट ओपी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. चोरों के निशानदेही पर चोरी के पांच बाइक भी बरामद किया गया है.छापेमारी दल में बेरमो थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह,जेएसआई सुभाष कुमार पासवान, नवीन कुमार, मनोज कुमार रवानी, मिथुन कुमार मंडल, प्रशांत कुमार, सअनि राकी बाबा,चन्द्रनाथ, बलदेव प्रसाद महतो शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=647963&action=edit">यह

भी पढ़ें:नावाडीह: लौह नगरी भेंडरा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही