Search

 
 
 

बेरमो: फुसरो नगर परिषद में विकास कार्य के लिए 60 लाख की योजना

 
Bermo: फुसरो नगर परिषद में विभिन्न वार्डों में विकास कार्य को लेकर करीब 60 लाख रुपये की योजना का शिलान्यास किया गया. नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया व स्थानीय वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने संयुक्त रूप से योजना की आधारशिला रखी. वार्ड संख्या 16 में  झारखंड मंदिर के समीप 50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन, वार्ड 22 में कलवर्ट और वार्ड 8 में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया. इसे भी पढ़ें- ईडी">https://lagatar.in/jharkhand-congress-is-not-going-to-be-afraid-of-modi-governments-jackass-by-showing-fear-of-ed-rajesh-thakur/">ईडी

का डर दिखाकर मोदी सरकार की गीदड़ भभकी से झारखंड कांग्रेस डरने वाली नहीं : राजेश ठाकुर
नप अध्यक्ष ने कहा कि शहर के सभी वार्ड में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है. जल्द ही वार्ड के सभी लोगों को शहरी जलापूर्ति योजना का लाभ मिलने लगेगा. योजना पूरी होने के कगार पर है. नप की तरफ से डोर टू डोर जलापूर्ति कनेक्शन कर योजनाओं को चालू किया जाएगा, ताकि लोगों के सामने जल संकट की समस्या उत्पन्न न हो. उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने कहा कि फुसरो नगर परिषद में सभी सार्वजनिक स्थलों पर सामुदायिक भवन व शेड का निर्माण किया जा रहा है. मौके पर वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, भरत वर्मा, आजाद नोनिया, गणेश पातर, जेई राजेश गुप्ता और नप कर्मी राजीव कुमार सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही