Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : समर्पण के शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह

Advertisement
Advertisement

विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने किया उद्घाटन

Bermo : समर्पण एक नेक पहल संस्था, रामनवमी सेवा समिति व ट्रक एसोसिएशन मकोली की ओर से 30 जुलाई रविवार को सेंट्रल कॉलोनी मकोली में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हुआ. शिविर में कुल 63 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. इससे पूर्व बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. हर तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकते हैं. इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं है. समर्पण एक नेक पहल संस्था के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार चौहान ने कहा कि जब तक जिंदा रहूंगा ब्लड डोनेशन कैंप के जरिए समाज सेवा करता रहूंगा. शिविर में केएम मेमोरियल ब्लड बैंक बोकारो व रेड क्रॉस सोसायटी ने सहयोग किया. इस अवसर पर श्रमिक नेता गिरजा शंकर पांडेय, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, दीपेश चौहान, मदन श्रीवास्तव,अशोक चौहान, छेदी नोनिया, केवल नोनिया, संजीत विश्वकर्मा, राहुल कुमार, जवाहर लाल यादव, मिथिलेश तिवारी, वायु झा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : नावाडीह">https://lagatar.in/nawadih-ccl-worker-died-during-treatment-son-got-appointment-letter/">नावाडीह

: इलाज के दौरान सीसीएल कर्मी की मौत, बेटे को मिला नियुक्ति पत्र  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही