Search

 
 
 

बेरमो : एफपीएआइ का 74 वां स्थापना दिवस मनाया गया

 
लोगों को जनसंख्या नियंत्रण की दी गई जानकारी
Bermo : भारतीय परिवार नियोजन संस्था का गोमिया शाखा में 23 जुलाई को संस्था का 74 वां स्थापन दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार पांडेय, शाखा प्रबंधक जीडी त्रिपाठी, आरती शर्मा,  नागेश्वर कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अथितियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर संस्था के संस्थापक आभा वाडिया को याद किया गया. कृष्ण कुमार पांडेय ने कहा कि एफपीएआइ ने देश में तेज गति से बढ़ रही जनसंख्या को नियंत्रण करने में अपनी भागीदारी निभा रही है. इसका अनुकरण करने की जरूरत है. संस्था ने परिवार कल्याण के कार्यो के साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा है. गिरीश दत्त त्रिपाठी ने कहा कि एफपीएआइ गोमिया शाखा जिले के 6 प्रखंडों में कार्य कर रही है. एके सिंह ने नारी परामर्श, सुरक्षित गर्भपात, गर्भ निरोधक विधिया, मातृत्व एवं बाल विकास, टीकाकरण, बांझपन का इलाज आदि की जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन राजू प्रसाद ने किया. मौके पर पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, रामप्रीत यादव, जितू पांडेय,  कृष्ण कुमार पांडेय, नारायण प्रजापति, वीणा प्रसाद, सिलोनी टोपो, जितेन्द्र सिंह, मृदुला सिन्हा, शिला रानी आदि लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=708633&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो: चंद्रशेखर आजाद ने ग़ुलामी नहीं, शहीद होना पसंद किया : जीएम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही