Bermo : स्किल एक्विजिशन एंड नॉलेज अवेयरनेस फॉर लाइवलीहुड प्रमोशन (संकल्प) परियोजना के तहत बेरमो के चंद्रपुरा प्रखंड परिसर में मंगलवार को कौशल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कैंप का उद्घाटन चंद्रपुरा बीडीओ रेणु बाला, सीओ संदीप कुमार मधेसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी प्रशिक्षण सेवा प्रदाताओं ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर 282 छात्र छात्राओं ने निबंधन कराया था, जिसमें पदाधिकारियों ने 86 छात्रों को नियोजन पत्र दिया. बीडीओ रेणु बाला ने कहा कि इस तरह के शिविर आयोजन का उद्देश्य प्रखंड स्तर पर कौशल जागरूकता कार्यक्रम संचालित करना, कौशल विकास से संबंधित पहुलओं की जानकारी देना और आम लोगों को कौशल विकास के प्रति जागरुक करना है. साथ ही छात्र-छात्राओं को शिविर में विभिन्न जॉब रोल में निबंधन करना है. यह">https://lagatar.in/bokaro-12-years-in-jail-for-raping-and-marrying-a-minor/">यह
भी पढ़ें : बोकारो : नाबालिग से बहलाकर शादी व दुष्कर्म के दोषी को 12 साल की क़ैद [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : बोकारो : नाबालिग से बहलाकर शादी व दुष्कर्म के दोषी को 12 साल की क़ैद [wpse_comments_template]
Leave a Comment