Search

 
 
 

बेरमो : 9 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 

चतरोचट्टी क्षेत्र की घटना, आरोपी युवक गिरफ्तार

Bermo : बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. बच्ची को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक उमेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि घटना 13 सितंबर की शाम की है. बच्ची के साथ उसी गांव के 21 वर्षीय युवक उमेश महतो ने दुष्कर्म किया. वह रिश्ते में बच्ची का चाचा है. परिजनों के अनुसार, घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी. मां बाजार गई हुई थी. बच्ची को अकेली पाकर युवक घर में घुसा और दुष्कर्म किया. जब मां घर पहुंची, तो देखा कि बच्ची का कपड़ा खून से लथपथ है. परिजन आनन-फानन में उसे गोमिया सामुदायिक केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बोकारो रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी उमेश महतो को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की इसी वर्ष 14 जून को शादी हुई थी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-body-of-missing-student-recovered-from-well-police-engaged-in-investigation/">गिरिडीह

: लापता छात्र का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही