Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : एक दिन पहले मां से बैंक खाता नंबर मांगा, दूसरे दिन बेटे की मौत की खबर आई

Bermo : बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के एक और प्रवासी मजदूर की सोमवार की रात को मुम्बई के अंधेरी में मौत हो गई. गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरलुंग पंचायत के करमाटांड ग्राम निवासी जागेश्वर महतो के 21 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार महतो 2019 से मुम्बई के अंधेरी ईस्ट स्थित अरासा रेस्टोरेंट में काम कर रहा था. परिजनों ने बताया कि मंगलवार को होटल मालिक ने खबर दी कि उसके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है.

ग्रामीणों ने कहा, मामला संदिग्ध, हो निष्पक्ष जांच

हुरलुंग पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जयनाथ महतो ने कहा कि सोमवार तक सब कुछ ठीक था. अचानक आत्महत्या कर लेने की बात संदिग्ध है. मुंबई पुलिस को गहन जांच की जरूरत है, ताकि सच्चाई सामने आ सके. उन्होंने बताया कि संतोष ने सोमवार दोपहर को फोन पर अपनी मां से बात करते हुए बैंक का खाता नंबर मांगा था. उसने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने की बात कही थी, लेकिन मंगलवार की सुबह अचानक उसकी मौत की खबर आई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं. मृतक घर का बड़ा बेटा था. उसके पिता गृहस्थ हैं. एक छोटा भाई रंजीत कुमार और एक बहन राजवंती कुमारी है. प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया और कहा कि झारखंड के नौजवानों की दूसरे प्रदेशों में लगातार इस तरह की घटना की खबर मिल रही है जो चिंताजनक है. इससे पहले भी कई लोगों की मौत बाहर हो चुकी है. सरकार मजदूर हित में कुछ पहल करे ताकि मजदूरों का पलायन रुक सके. यह">https://lagatar.in/bokaro-dc-sp-planted-saplings-under-beti-padhao-beti-bachao/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के तहत डीसी एसपी ने किया पौधरोपण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही