Search

 
 
 

बेरमो : दो हाइवा में भीषण टक्कर, एक चालक की मौत दूसरा चालक घायल

 
Bermo : बोकारो में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. दो हाइवा वाहनों में जोरदार टक्कर से एक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना बोकारो थर्मल थाने क्षेत्र के जारंगडीह खुली खदान के मुख्य गेट के पास घटी. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालक अपनी-अपनी गाड़ियों के केबिन के ड्राइविंग सीट में ही फंसे गये. बोकारो थर्मल पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची. स्थानीय लोग एवं पुलिस जवानों ने काफी मशक्कत कर ड्राइविंग सीट में फंसे चालकों को बाहर निकाला. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-foot-slipped-drowned-in-the-process-of-taking-selfie/">जमशेदपुर:

सेल्फी लेने के चक्कर में पैर फिसला, डूबा

एक ड्राइवर की स्थिति गंभीर- डॉक्टर

एक चालक दिनेश कुमार को सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करके बेहतर उपचार के लिए बोकारो रेफर कर दिया. हालांकि चिकित्सकों ने बताया कि दिनेश के सिर में गंभीर चोट आयी जिससे स्थिति नाजुक बनी हुई है. बता दें कि हाईवा ट्रक अमलो परियोजना से कोयला लेकर बोकारो थर्मल जा रहा था. वहीं विपरीत दिशा से भी एक ट्रक लौट रहा था. दोनों डंफर के बीच जारंगडीह खुली खदान के मुख्य गेट के पास जोरदार टक्कर हो गयी. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही