Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : श्री श्याम महोत्सव को लेकर निकली भव्य निशान यात्रा

Bermo : दो दिवसीय वार्षिक श्याम महोत्सव को लेकर गुरुवार की सुबह फुसरो में भव्य निशान यात्रा निकाली गई. करगली बाजार स्थित शिव नारायण मंदिर से निशान यात्रा निकाली गई, जो करगली बाजार, स्टाफ क्वार्टर ढोरी, पुराना बीडीओ ऑफिस, फुसरो बाजार व नया रोड होते हुए फुसरो स्थित अग्रसेन भवन पहुंची. सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने अपने हाथों में बाबा श्याम का निशान लेकर भ्रमण किया. कार्यक्रम के संयोजक दिलीप गोयल और मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, सचिव रोहित मित्तल व कोषाध्यक्ष सोनू अग्रवाल ने बताया कि बेरमो में यह 29वां वार्षिक श्याम महोत्सव आयोजित हो रहा है. निशान यात्रा के सभी निशान को बाद में झरिया स्थित बाबा श्याम के मंदिर ले जाकर चढ़ाया जाएगा.

     निकाली गई भव्य झांकी, भजन की बही रसधार

निशान यात्रा में शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, बजरंगबली आदि देवी-देवताओं की प्रतिमा की भव्य झांकी भी शामिल थी. निशान यात्रा में बनारस से आए डमरू मंडली और म्यूजिक ग्रुप द्वारा भक्ति गीतों की रसधार बहाई गई. इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. बैंड-बाजे के अलावा साथ चल रहीं महिलाओं नें बाबा श्याम की शान में गीत गाए गए. संध्या मे काशी-बनारस के डमरू मंडली के द्वारा आरती की गई. निशान यात्रा का करगली-फुसरो बाजार में जगह-जगह स्वागत किया गया. यात्रा में शामिल महिला-पुरुषों व बच्चों को शर्बत-पानी की व्यवस्था की गई. कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, राजन साव, उतम सिंह, राकेश सिंह, योगेश तिवारी, ओमप्रकाश अग्रवाल, रामावतार कारीवाल, नेमीचंद गोयल, मीनू अग्रवाल, मनोज गोयल, विनोद गोयल, चिंटू खेमका, शंकर गोयल, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, नारायण कानाबार, दिलीप अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, संदीप अग्रवाल दिलीप खेतान, मीनू खेतान, प्रवीण अग्रवाल, मुरारी बधालका, आकाश ऐरण, सुरेंद्र खेमका, अरुण अग्रवाल, राजू खेमका, मुकेश शर्मा, नितिन अग्रवाल, उमेश चौधरी, विकास मित्तल, ललित अग्रवाल, नवीन गोयल सहित कई श्याम भक्त सम्मिलित थे. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीश्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, सचिव नवीन गोयल, कोषाध्यक्ष प्रदीप कनोडिया, संयोजक ललित अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. यह">https://lagatar.in/petwar-bike-thief-arrested-with-the-help-of-cctv-sent-to-jail/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : सीसीटीवी की मदद से बाइक चोर अरेस्ट, भेजा जेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही