Search

 
 
 

बेरमो : अमरनाथ यात्रा के लिए 39 यात्रियों का जत्था रवाना

 
Bermo : गोमिया रेलवे स्टेशन से सोमवार 26 जून को गोमिया क्षेत्र से 39 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ. गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो की धर्मपत्नी व आजसू नेत्री कौशल्या देवी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जितेंद्र कुमार ने श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र देकर व माला पहनाकर रवाना किया. श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ गुफा में पूजा अर्चना व दर्शन करने के बाद मां वैष्णोदेवी व अन्य तीर्थ स्थानों का दर्शन करने के बाद आठ जुलाई को वापस गोमिया पहुंचेगा. श्रद्धालुओं में देवेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार, कृष्ण गोपाल, रोहित स्वर्णकार, रविन्द्र यादव, चिरंजीव पाठक, दामोदर प्रसाद अग्रवाल, बोबी राज, संजय मिश्रा, राजेश जायसवाल, जयप्रकाश विश्वकर्मा, पिंकू सिन्हा, प्रदीप यादव, निर्भय साहू, अनिल प्रजापति, अमित कुमार, संजीत पासवान, विकास कुमार, अजीत कुमार गुप्ता, राजकुमार वर्मा, सुनील नायक शामिल हैं. मौके पर अजयरंजन यादव, सुमित कुमार महतो, सोनू प्रजापति, द्विपेश कुमार, अनादि प्रसाद, राजरंजन प्रसाद व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-ncoea-demonstrated-outside-the-bk-general-managers-office-handed-over-a-10-point-demand-letter/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : एनसीओईए ने बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही