Bermo : बेरमो अनुमंडल अंतर्गत ललपनिया थाना क्षेत्र के चोरगांवा स्थित जंगल में पुलिस ने शनिवार रात कोयला तस्करों के खिलाफ बडी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने अवैध कोयला लदे एक 14 चक्का ट्रक व तीन ट्रैक्टर जब्त किया है. ट्रक व ट्रैक्टर ड्राइवर गाडी छोडकर जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक अन्य ट्रैक्टर चालक कोयला लदा ट्रैक्टर लेकर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. ललपनिया थाना प्रभारी सुबोध कुमार दास ने बताया कि पकडें गये ट्रक व ट्रैक्टर के चालक सहित गाडी मालिक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ करने की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने बताया कि छापेमारी में लगभग 30-40 टन कोयला जब्त किया गया है. अन्य जगहों पर भी छापेमारी जारी हैं. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरगांवा जंगल में कोयला तस्कर अवैध रूप से कोयला ट्रक के माध्यम से बाहर भेजने की तैयारी में हैं. इसी सूचना पर जगेश्वर बिहार और ललपनिया थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान शुरु की. यह">https://lagatar.in/bermo-pm-modis-policies-increased-womens-inclination-towards-bjp-renuka-murmu/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : पीएम मोदी की नीतियों से भाजपा की तरफ बढ़ा महिलाओं का झुकाव : रेणुका मुर्मू [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : बेरमो : पीएम मोदी की नीतियों से भाजपा की तरफ बढ़ा महिलाओं का झुकाव : रेणुका मुर्मू [wpse_comments_template]
Leave a Comment