Search

 
 
 

बेरमो: वज्रपात से एक महिला घायल

 
Bermo:  बेरमो थाना क्षेत्र के कारो बस्ती में शनिवार को  वज्रपात से उमेश गंझू की 27 वर्षीय पत्नी ममता देवी घायल हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में उसे करगली रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया,  जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया. इस संबंध में ममता देवी के परिजनों ने बताया कि शाम अचानक गरज के साथ बारिश शुरू हो गयी. उस वक्त ममता अपने दो बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी, तभी अचानक कड़ाके की आवाज के साथ वज्रपात हुआ, जिससे महिला घायल हो गयी. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/10-bjp-leaders-including-two-deputy-cms-of-bihar-get-y-grade-security/">बिहार

में दो डिप्टी सीएम समेत 10 बीजेपी नेताओं को मिली Y ग्रेड सुरक्षा
इस दौरान चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया. साथ ही ममता देवी को भी झटका लगा.  ममता देवी का पूरा शरीर सुन्न पड़ गया और काला हो गया. परिजनों ने बताया कि ममता देवी के कमरे से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने आकर देखा तो वह बदहवास गिरी पड़ी थी. पड़ोसियों ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया.  उमेश गंजू दिहाड़ी मजदूर है. वह मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता है. उन्होंने बेरमो सीओ मनोज कुमार से संपर्क कर आपदा प्रबंधन के तहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.     [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही