Search

 
 
 

बेरमो : चाकू से हमला कर महिला को घायल कर फ़रार हुआ युवक

 
बेहतर इलाज़ के लिए घायल महिला को बोकारो किया गया रेफ़र, ट्रैक्टर को लेकर पति के साथ था विवाद
Bermo : गोमिया थाना क्षेत्र के सवांग न्यू माइनर्स कॉलोनी में बुधवार 5 जुलाई को महिला पर चाकू से हमला कर युवक फ़रार हो गया. घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार सीसीएल कर्मी पवन रविदास बुधवार की सुबह ड्यूटी करने गोविंदपुर परियोजना गया था. घर पर उसकी पत्नी गुड़िया देवी अकेली थी. दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जो स्कूल गए थे. तभी गोमिया थाना क्षेत्र के ही होसिर सबदीटांड़ गांव निवासी कीनू रविदास का पुत्र अजय रविदास उसके घर पहुंचा और उसके पति पवन रविदास के बारे में पूछने लगा. इसके बाद अजय रविदास ने भूख लगने की बात कहकर खाना मांगा. तभी इसी दौरान गुड़िया देवी पर चाकू से हमला कर वहां से फरार हो गया. पेट, जांघ और गर्दन पर चाकू से हमला किया गया. महिला के हल्ला करने पर आसपास के लोग पहुंचे और उसे सवांग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बोकारो भेज दिया गया.

                        क्या कहती है पुलिस

थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि अजय और पवन दोनों होसिर गांव के रहने वाले हैं. दोनों ने मिलकर पूर्व में एक ट्रैक्टर खरीदा था. प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर विवाद के कारण ही घटना को अंजाम दिया गया है. अभी घायल महिला बात करने की स्थिति में नहीं है. पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

                       क्या है घटना की वजह

जानकारी के अनुसार 2018 में पवन और अजय ने मिलकर एक ट्रैक्टर खरीदा था. पवन रविदास सीसीएल कर्मी होने के कारण ट्रैक्टर का गारंटर था. कुछ दिन तक ट्रैक्टर चलाने के बाद आपसी सहमति पर ट्रैक्टर अजय रविदास को दे दिया गया. लेकिन अजय उस ट्रैक्टर को ठीक से नहीं चला सका. क़िस्त भी नहीं जमा कर रहा था. 2022 में फाइनेंसर ने ट्रैक्टर ज़ब्त कर लिया. माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर अजय नाराज था. यह">https://lagatar.in/bermo-district-decorator-association-planted-saplings-in-radhe-shyam-gaushala/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : जिला डेकोरेटर एसोसिएशन ने राधे श्याम गौशाला में किया पौधारोपण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही