Search

 
 
 

बेरमो : स्कूटी और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल

 
Bermo : कथारा फुसरो मार्ग के कथारा गायत्री कॉलोनी के समीप सोमवार की शाम को बाइक और स्कूटी के बीच हुई ज़ोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी पहचान नावाडीह के समीप स्थित चिरूडीह ग्राम निवासी लगभग 27 वर्षीय राजू महतो के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गायत्री कॉलोनी व डीएवी स्कूल के पास अज्ञात स्कूटी और होंडा शाइन मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गयी. मोटरसाइकिल सवार राजू महतो बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं घटनास्थल से स्कूटी सवार फरार हो गया. काफी देर बाद से घायल राजू को स्थानीय युवकों की मदद से सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सक डॉ.बीके झा ने राजू का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया. चिकित्सक के अनुसार राजू के सिर में गंभीर चोटें लगी है, जिसकी वजह से उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. बोकारो थर्मल थाना के एसआई आशीष कुमार अपने टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है. इधर घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. यह">https://lagatar.in/bermo-the-villagers-of-jhumra-mountain-were-terrorized-by-the-attack-of-wild-animals/">यह

भी पढ़े : बेरमो : जंगली जानवरों के हमले से आतंकित रहे झुमरा पहाड़ के ग्रामीण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही