Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के सम्मान में अभिनंदन यात्रा, मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण

Advertisement
Advertisement
Bermo : गोमिया प्रखंड के खम्हरा पंचायत के करमाटांड़ में ग्रामीणों द्वारा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में अभिनंदन यात्रा निकाली गई. अभिनन्दन यात्रा करमाटांड़ नीचे टोला से शुरू होकर करमाटांड़ चौक स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व होपन मांझी के स्मृति शिलापट्ट के समीप समाप्त हुआ. इस दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा मांदर की थाप पर गीत व नृत्य भी प्रस्तुत किया गया, खुशियां मनायी गयी. यात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक साधारण संताली परिवार से ताल्लुक रखने वालीं द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर चयन कर आदिवासी समुदाय का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है. आदिवासी समुदाय हीं नहीं, बल्कि पूरा देश गौरान्वित महसूस कर रहा है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/azadi-ki-train-and-station-festival-concludes-at-ranchi-railway-station/">रांची

रेलवे स्टेशन पर “आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन” उत्सव का समापन

गांव के महिला-पुरुष यात्रा में शामिल

मौके पर खम्हरा के मुखिया बंटी उरांव, वार्ड सदस्य राजकुमारी देवी व नूनी देवी,सोनाराम बेसरा,गंदौरी राम,राजेश साव,रामकुमार सोरेन,रमेश मरांडी,दीनानाथ हांसदा,लालचंद हांसदा, गीता देवी,अनिता देवी,सपना सरकार, सरिता टुडू,सुनीता हांसदा, विभा हांसदा, सिंटू कुमारी,राजेश बेसरा,रघुनाथ सोरेन, शीला टुडू,लालचंद बेसरा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-block-development-officer-held-a-meeting-with-various-ngos/">बंदगांव

: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की विभिन्न एनजीओ के साथ बैठक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही