Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : चचेरे भाई की हत्या कर फरार आरोपी 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Bermo : पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना गांव में अपने चचेरे भाई की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. मामले का उद्भेदन करते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि 5 जून की रात देवशरण महतो ने चचेरे भाई उपेंद्र महतो (45) की हत्या की थी. वारदात की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर जाकर मुआयना की थी. पुलिस की विशेष तकनीकी सेल की मदद से उसे पेटरवार थाना क्षेत्र के चिनियागढ़ा से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में गिरप्तार आरोपी ने बताया कि उसके चचेरे भाई का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था. रात में उपेंद्र आरोपी के छत पर सोया हुआ था. रात में ही उसने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार किया, जिससे उससे मौत हो गई. इसके बाद चाकू से उसके गुप्तांग को काट दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद कुल्हाड़ी व चाकू घर के पास अपने बागान में छुपा दिया. आरोपी के निशानदेही पर कुल्हाड़ी और चाकू बरामद कर लिया गया है. मृतक उपेन्द्र महतो के पुत्र नीरज कुमार महतो (23) के लिखित आवेदन पर पुलिस ने देवशरण महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660381&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : अज्ञात वाहन के धक्के से सीसीएल कर्मी घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही