Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : महुआटांड़ बाजार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के विरुद्ध कार्रवाई शुरू

Bermo : गोमिया के अंचल अधिकारी ने महुआटांड़ बाजार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है. बुधवार 17 मई को अंचल कार्यालय के कर्मचारी दिनेश मांझी ने महुआटांड़ बाजार में उन लोगों की सूची तैयार की जिन्होंने बाज़ार की ज़मीन पर जबरन कब्ज़ा कर रखा है. इस दौरान पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य फूलचंद केवट, रवि केवट और अन्य ग्रामीण मौजूद थे. [caption id="attachment_640485" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ATIKRAMAN-3-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> बाज़ार की जमीन पर किया गया अतिक्रमण[/caption] बता दें कि महुआटांड़ पंचायत के प्रतिनिधि व अन्य ग्रामीणों ने बोकारो डीसी और अंचल अधिकारी को पत्र लिखकर सार्वजनिक बाजार में कब्जा किये गए जमीन को मुक्त कराने की मांग की थी. आरोप है कि दबंगों ने धीरे-धीरे बाजार की जमीन पर कब्जा कर हथिया लिया है, जिस कारण बाजार अपनी पहचान खोता जा रहा है.

                    दो एकड़ भूमि में है बाजार

गोमिया प्रखंड का महुआटांड़ बाजार काफी पुराना है. जिसका खाता संख्या 71, प्लाट नंबर 485, कुल रकवा दो एकड‌ 17 डिसमिल है. सरकार की ओर से यहां बाजार के लिए डाक भी होता था. हर सप्ताह के सोमवार और शुक्रवार को बाजार लगता है. महुआटांड़ का इलाका कृषि क्षेत्र है. यहां किसान अपनी उपज की साग सब्जी बाजार में लाकर बेंचते हैं. लेकिन अतिक्रमण के कारण बाजार सिकुड़ता जा रहा है.

          कई गांव के किसान बेचते हैं अपने उत्पाद

महुआटांड़ बाजार में आसपास के बडकीपुनू, गांगपूर, बारीडारी, कुंदा, चुगनू, जगेश्वर, छोटकीपून्नू, कडेंर के अलावा अन्य गांव के लोग बाजार पहुंचते हैं और जरूरत की चीजों की खरीद बिक्री करते हैं.

            पंचायत प्रतिनिधियों ने की थी शिकायत

महुआटांड़ क्षेत्र के जिप सदस्य अरविन्द कुमार, मु़खिया बुधनी देवी, पंचायत समिति सदस्य मदन महतो, वार्ड सदस्य रिंकी कुमारी, विनिता कुमारी, शालिनी कुमारी, जे साव, विगल के अलावा ग्रामीण उमेश केवट, रामानन्द महतो, गणेश साव, विकास कुमार, रिझू साव, जितेन्दर प्रसाद, मुंशी साव, प्रकाश साव, बाबुचन्द किस्कू, मेघनाथ महतो, नेमलाल साव, चक्रधारी महतो, सुधीर कुमार ने बाजार को दबंगों से मुक्त कराने की मांग की है. इस सबंध में बोकारो उपायुक्त के अलावा आरक्षी अधीक्षक, गोमिया के बीडीओ और सीओ को भी पत्र की कॉपी दी गई है. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-hunger-strike-ends-after-mlas-intervention/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : विधायक के हस्तक्षेप के बाद भूख हड़ताल समाप्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही