Search

 
 
 

बेरमो : आदिम जनजाति को स्वरोजगार से जोड़ने को प्रशासन ने शुरू किया सर्वे

 

गोमिया में 4 अलग-अलग जगहों पर बसे हैं बिरहोर

Bermo : गोमिया प्रखंड में चार अलग-अलग जगहों पर बसे आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 24 अगस्त गुरुवार को सर्वे का काम शुरू हुआ. गोमिया के बीडीओ कपिल कुमार और जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अमित सिंह ने प्रखंड के कर्मचारियों के साथ सियारी व तुलबुल पंचायत के बिरहोर डंडा टोला का सर्वे किया. टीम ने ग्रामीणों से बातचीत भी की. बीडीओ ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से गोमिया प्रखंड के सियारी, तुलबुल, खाखंडा और बड़की सीधाबारा गांव में बसे बिरहोर समुदाय के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार योजना से जोड़ा जाना है. उन्हें डीएमएफटी फंड से स्वरोजगार के लिए पत्तल बनाने की मशीन दी जाएगी. साथ ही बकरी पालन, किचन गार्डन सहित अन्य योजनाओं का लाभा दिया जाएगा. उन्हें प्रशिक्षण देकर कौशल विकास की अन्य योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा. मौके पर सियारी पंचायत के मुखिया रामवृक्ष मुर्मू, उप मुखिया बाबूचंद मांझी, पंचायत सचिव सगुनाथ रविदास, संजय कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही