Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : तीन साल बाद लापता विक्षिप्त पत्नी को स्वस्थ पाकर पति हुआ भावुक

Bermo : पश्चिम बंगाल से भटक कर गोमिया पहुंची विक्षिप्त महिला के पति और उसके रिश्तेदारों ने शुक्रवार को स्वस्थ हो चुकी पारुल तासमीन को अपने साथ घर ले गए. अक्टूबर 2019 से वह महिला माहेर संस्था गोमिया स्थित माहेर संस्था में सुरक्षित देखभाल में थी. संस्था के राजेश कुजूर ने बताया कि गोमिया थाना प्रभारी ने तीन साल पहले विक्षिप्त महिला को स्वांग में टहलते हुए पाया था. जिसे माहेर संस्था को देखभाल के लिए सौंपा था.

      रिनपास में महिला का कराया गया इलाज़

महिला उस समय विक्षिप्त थी और उसे कुछ भी याद नहीं था. संस्था की ओर से उसे रिनपास में ले जाकर इलाज कराया गया. लगातार इलाज होने के बाद वो स्वस्थ हुई तो अपने घर जाने की जिद करने लगी. जब पारुल अपने घर परिवार होने और गांव का नाम बताने लगी तब गोमिया के ही कलाम अंसारी ने पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिला अंतर्गत कुल्फी थाना के करीमनगर में फोन कर उनके रिश्तेदारों को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पारुल के पति शहीद मुल्ला, भांजा अब्दुल गफूर मुल्ला और अन्य रिश्तेदार गोमिया के माहेर संस्था पहुंचे और पारुल को देखते ही पहचान लिया. पारुल भी अपने पति और रिश्तेदारों को देखकर भाव विभोर हो गई. 3 मार्च को तासमीन अपने पति और रिश्तेदारों के साथ अपने घर को विदा हुई. माहेर संस्था के कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मान के साथ विदा किया. राजेश कुजूर ने बताया कि जब वह माहेर संस्था में आई थी, तब किसी से कोई बात नहीं करती थी. हमेशा गेट के सामने ही बैठे रहती थी. लेकिन जब वह पूरी तरह से ठीक हो गई तब वह संस्था में ही नमाज भी पढ़ने लगी थी. इधर पिछले 3 माह से वो पूरी तरह स्औवस्रथ हो गई थी. अपने घर का पता और रिश्तेदारों के नाम बताने लगी थी. पारुल के पति और रिश्तेदारों ने माहेर संस्था का आभार प्रकट किया. यह">https://lagatar.in/bokaro-the-killer-of-the-young-man-who-came-to-his-in-laws-house-arrested-along-with-his-partner/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : ससुराल आए युवक का हत्यारा साढ़ू अपने साथी के साथ गिरफ़्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही