Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: सीटू का 18 सूत्री मांगों को लेकर पीओ के साथ एजेंडा बैठक

Bermo: सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो परियोजना में 18 सूत्री मांगों को लेकर एनसीओईए (सीटू) के सदस्यों ने कारो पीओ ऑफिस में 3 मई को एजेंडा बैठक किया. राज्य सचिव विजय भोई के नेतृत्व में कारो पीओ केडी प्रसाद तथा अन्य अधिकारियों से साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. इसमें सभी मांगों पर क्रमबद्ध विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. इसमें मुख्य रूप से पिछले वर्ष का बकाया वेतन भुगतान का मुद्दा रहा. इसके अलावा मजदूरों का संडे ड्यूटी, पर्मोशन, पेयजल व आवास की व्यवस्था तथा कंपनी से मुहैया कराए जाने वाले अन्य सुविधा आदि मांगे रही. साथ ही ठेका मजदूरों को भी काम करने के लिए सेफ्टी उपकरण व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का मांग किया गया. पीओ कपिल देव प्रसाद ने लगभग सभी मांगों पर सहमती जताते हुए अमली जामा पहनाने को आश्वस्त किया. मौके पर कार्मिक प्रबंधक हेमचंद्र महतो, संजय सिंह, आशुतोष कुमार, विनय कुमार, अनुपम प्रकाश, मनोज पासवान, संतोष सिन्हा, लक्ष्मण मोदी, भोला रजक, सुमित कुमार, सितंबर कुमार, लालो, सागर नायक आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=626441&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : झारखंड जनसेवक संघ ने पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही