Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बिजली की लचर व्यवस्था से आक्रोशित व्यवसायी संघ ने किया सड़क जाम

Bermo: फुसरो में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ 28 मई को युवा व्यवसायी संघ ने फुसरो बाजार का मुख्य सड़क जाम कर दिया. व्यवसायी राम रतन उच्च विद्यालय के समीप जमा हेकर जुलूस की शक्ल में मुख्य बाजार होते हुए शहीद निर्मल महतो चौक पहुंचे. चौक पर सड़क को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.वक्ताओ ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी के कारण व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विभाग नियमित बिजली आपूर्ति करने में विफल है. फुसरो बाजार में नियमित बिजली आपूर्ति और जैनामोड़ के नए पावर ग्रिड से बिजली बहाल करने का दो सूत्री मांग है. विभाग इस पर पहल नहीं करती है तो व्यवसायी अपने-अपने दुकान बंद कर विभाग के पास प्रतिष्ठान की चाभी सौंप देंगे.स्थानीय जनप्रतिनिधि सिर्फ कहने का है समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं. विभाग के जेई ने संघ के प्रतिनिधि मंडल से वरीय अधिकारियों की बात करायी. अधिकारियों ने आश्वासन दिया गया कि फुसरो में समुचित बिजली मुहैया कराई जाएगी. आश्वासन के बाद चक्का जाम आंदोलन समाप्त लिया गया.मौके पर देवीदास, कृष्ण कुमार, मो कलाम खान, विजय सिंह, विनोद चौरसिया, जावेद खान, भरत वर्मा, शंकर अग्रवाल, मनोज खेतान, पिन्टू सिंह, राकेश मालाकार, नारायण छाबड़ा, मिथिलेश, सुशांत राईका, संतोष मित्तल, धर्मेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे. जाम में फंसा दूल्हा गाड़ी मुख्य सड़क को जाम करने से फुसरो-डुमरी मुख्य पथ के दोनों किनारे पर वाहनों की कतार लग गई. इस दौरान एक दूल्हे की गाड़ी भी जाम में फंस गई. संघ के लोगों ने जैसे ही दुल्हे की गाड़ी देखी तुरंत उसके जाने के लिए का रास्ता निकाला.आंदोलनकारियों ने प्रशासन व एम्बुलेंस को जाम में फंसने नहीं दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650267&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : विधायक ने मांझी हाउस का किया शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही