Search

 
 
 

बेरमो : इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ को मान्यता नहीं देने पर आंदोलन- प्रमोद सिंह

 
Bermo : इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ गोमिया ने इंडियन एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड (आईईएल ओरिका) प्रबंधन से कर्मचारी संघ को अलग से मान्यता देने की मांग की है. साथ ही मान्यता नहीं देने पर आंदोलन छेड़ने की भी चेतावनी दी है. उक्त बातें यूनियन के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने आईईएल गोमिया के यूनियन कार्यालय में 26 अप्रैल को प्रेस कांफ्रेस में कही. कहा कि इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ का निबंधन पिछले वर्ष दिसंबर में हुआ. अभी तक मान्यता नहीं दी गई है. आईईएल के कारखाने में तीन यूनियन सक्रिय है, लेकिन इन तीनों यूनियनों में सिर्फ इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ को ही झारखंड सरकार से मान्यता प्राप्त और निबंधित है. वर्तमान में इस यूनियन के 141 स्थायी सदस्य और 142 अस्थायी सदस्य हैं. संघ श्रम अधीक्षक बोकारो से निर्गत कागजात भी प्रबंधन को सौंप चुका है, बावजूद इसके मान्यता नहीं दी गई है. प्रेस कांफ्रेस में गोमिया कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय, इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ के महामंत्री संतोष कुमार राम, संयुक्त सचिव मो. मोआज़ आलम, सचिव मो. राउफ, सदस्य सतीश मरांडी, रंजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजेश गोस्वामी,  इंदर, दिलीप सिंह, अशोक कुमार, अशोक यादव, अरविंद मुर्मू, दीनाराम हांसदा समेत अन्य मजदूर शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619544&action=edit">यह

भी पढ़ें : कसमार :  बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही