Search

 
 
 

बेरमो : योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य- डीसी

 
Bermo :  गोमिया डाक बंगला परिसर में पलिहारी गुरुडीह और गोमिया पंचायत की ओर से संयुक्त रुप से सरकार आपके द्वार  कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में योजनाओं से संबंधित 19 स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भाग लिए और संबंधित विभाग के स्टॉल पर अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन जमा किया. मौके पर ऑन द स्पॉट कई ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया. मंच पर गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, जिला अपर समाहर्ता सद्दाम अनवर, डीटीओ संजीव कुमार, बेरमो एसडीओ अनंत कुमार मौजूद थे. इस कार्यक्रम में खासतौर पर गोमिया के पूर्व विधायक सह राज्य समन्वय समिति सदस्य योगेंद्र प्रसाद उपस्थित थे. गोमिया बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, जिप सदस्य सुरेंद्र राज, गोमिया मुखिया बलराम रजक, पलिहारी गुरुडीह मुखिया सपना कुमारी एवं आजसू के राजेश विश्वकर्मा, बबलू तिवारी मौजूद थे. शिविर में लगे स्टॉलों का बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी और विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें–चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-grand-welcome-of-mp-at-the-station-when-kurla-express-stops/">चाकुलिया

: कुर्ला एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने पर स्टेशन में सांसद का भव्य स्वागत

 परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

बोकारो डीसी और विधायक ने कई परिसंपत्तियों और स्वीकृत प्रमाण पत्रों का वितरण किया. डीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सरकार के योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और आधारभूत संरचना का निर्माण करना है. यहां जो लाभुक आवेदन जमा कर रहे हैं, उन  प्राप्त आवेदनों को क्रमबद्ध तरीके से ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज किया जाना है, ताकि समय पर लाभुकों को लाभ पहुँचाया जा सके. इस अवसर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष लुदु मांझी, आजसू के बिपिन कुमार, महेश महतो, झामुमो के अमित कुमार, मो. अशलम, गोमिया के दुलाल साव, द्वारिका रवानी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-gang-rape-of-a-software-engineer-who-went-to-the-airport-with-a-friend/">चाईबासा

: दोस्त के साथ हवाई अड्डा घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से सामूहिक दुष्कर्म [wpse_comments_tempate]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही