Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सीपीआई महासचिव डी राजा से मिले एआईएसएफ नेता

दो दिवसीय बैठक में शामिल होने डी राजा पहुंचे हैं रांची
Bermo : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के झारखंड राज्य परिषद सदस्य सह बोकारो के जिला महासचिव अफजल दुर्रानी और जमशेदपुर के जिला सचिव विक्रम कुमार ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व सांसद कॉमरेड डी.राजा से रांची सर्किट हाउस में मुलाकात किया. सीपीआई महासचिव डी राजा दो दिवसीय बैठक में शामिल होने झारखंड दौरे पर आए हैं. दोंनो छात्र नेताओं ने डी.राजा से मिल कर उनका स्वागत किया. अफज़ल दुर्रानी ने कहा कि मुलाकात के दौरान डी.राजा ने कहा कि कम्युनिस्ट होना आसान नहीं होता है. इसके लिए निष्पक्ष और संघर्ष कारी होना पड़ता है. राजा ने कहा कि आज की नौजवान पीढ़ी को कम्युनिस्ट आंदोलन और कम्युनिस्टों के सिद्धांत की इतिहास को पढ़ने की जरूरत है. मजदूरों, किसानों और छात्रों की आवाज आजादी से पहले और आजादी के बाद सड़कों पर सबसे ज्यादा बुलंद करने वाला कोई रहा है तो वह कम्युनिस्ट पार्टी ही है. इसलिए छात्रों को सक्रिय राजनीति में आने की आवश्यकता है. देश की हालात आज की पीढ़ी देख रही है. देश को बचाना है तो नौजवान पीढ़ी को सक्रिय राजनीति में भागीदारी निभानी होगी. यह">https://lagatar.in/bermo-villagers-mobilized-against-ccl-stopped-jcb-breaking-houses/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सीसीएल के खिलाफ ग्रामीण गोलबंद, मकान तोड़ रहे जेसीबी को रोका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही