Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : आजसू ने हूल क्रांति के महानायक सिदो कान्हू की मनाई जयंती

Bermo : फुसरो के मकोली स्थित सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के आवासीय कार्यालय परिसर में आजसू ने 11 अप्रैल को हूल क्रांति के महानायक सिदो कान्हू की जयंती मनाई. इस अवसर महानायक के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रध्दांजलि दी गई. मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव संतोष महतो ने कहा कि भारत में ईस्ट इन्डिया कम्पनी के आने के बाद अंग्रेजों ने बंगाल से संथालपरगना तक अधिपत्य जमाना शुरू किया. अंग्रेज महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करते, आदिवासियों की जमीन हड़पते, लगान वसूली करते और लोगों पर जुल्म ढाते. इन जुल्मों के खिलाफ सिदो कान्हू ने आंदोलन छेड़ दिया. केंद्रीय सदस्य सूरज महतो ने कहा जमींदारों और साहूकारों के जरिए ब्रिटिश हुकूमत ने आदिवासियों का शोषण करना शुरू किया. सिदो कान्हू, चांद भैरव और फूलो झानो भाई बहनों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया. पारंपरिक हथियारों से लैस होकर युद्ध में अंग्रोंजों के दांत खट्टे कर दिए. पार्टी के युवा नेता दीपक महतो ने कहा कि सिदो कान्हू ने जन फौज बना कर अंग्रेजी हुकूमत को खदेड़ दिया. जन फौज में हजारों की संख्या में आदिवासी शामिल थे. हूल आंदोलन का आज भी गवाह संथालपरगना प्रमंडल के साहेबगंज जिले स्थित भोगनाडीह गांव है. जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी ने कहा कि आज का दिन हम झारखंड वासियों के लिए खास है. सिदो कान्हू की जयंती पर खुशहाल झारखण्ड के सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ें. श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो, आजसू के अशोक  नगर अध्यक्ष महेश देशमुख, पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष बीरु हरि, छात्र संघ अध्यक्ष पप्पू सिंह, सचिव विक्की महतो, जितेश कुमार, जसवंत महतो, रोहित चौधरी, चीकू शर्मा, सुनील कुमार, विक्की कुमार महतो, महेंद्र महतो समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=605087&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया के पीडीएस डीलर पर गिरी गाज, लाइसेंस सस्पेंड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही