Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने किया रक्तदान शिविर

Bermo: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति बेरमो-फुसरो शाखा ने अग्रसेन भवन में 20 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया. प्रांतीय प्रकल्प नेत्र, देह, रक्त व अंगदान प्रमुख गरिमा अग्रवाल ने कहा कि समिति समाजहित में कई कार्यक्रम आयोजित करती है रक्तदान भी उन्हीं कार्यक्रमों का हिस्सा है. इसके माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करना भी है. स्वस्थ शरीर के लिए हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए. समिति की सचिव हिमांशी अग्रवाल ने कहा कि समिति की ओर से योगा शिविर, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग, व्रत-त्योहार में भक्तों की सेवा करने का काम भी किया जाता रहा है. समिति की कोषाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया कि इस समिति की ओर से निशुल्क होमियोपैथिक इलाज में सहयोग से लेकर जनसेवा के अन्य कई कार्य किए गए हैं. शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया. केएम  मेमोरियल अस्पताल चास ने रक्त संग्रह किया. मौक पर सुरूची जिंदल,ओमप्रकाश अग्रवाल, आनंद गोयल, प्रेमराज गोयल, श्रवण अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, लक्ष्मी खेमका, सीमा गोयल, पिंकी अग्रवाल, उमा राठी, मनीषा पेडिवाल आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=642623&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : सफाई कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजा की मांग को लेकर किया पेट्रोल पंप बंद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही