Search

 
 
 

बेरमो: सर्वदलीय समिति के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

 
Bermo: सर्वदलीय समिति के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को गोमिया प्रखंड के धवैया हत्याकांड के मृतक के परिजनों से मुलाकात की. सदस्यों ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली. पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि इमरान अंसारी को साजिश के तहत मारा गया है. वह प्रखंड से वेंडर कोड लेकर सप्लाई का कार्य करता था. प्रेम संबंध के बारे जो बात कही जा रही वह पूरी तरह से निराधार है. पुलिस कार्यवाही पर भी मृतक के परिजन ने सवाल उठाया. कहा कि घटना की रात को जो गिरफ्तारी हुई है इसके बाद सात दिन गुजर गए, लेकिन आज तक अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. नेताओं ने पीड़ित परिवार को कुछ आर्थिक सहायता दी. इसके बाद उन्होंने कहा कि जो भी इस हत्याकांड में शामिल लोग हैं उन्हें सजा दिलाई जाएगी. कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ हैं और उन्हें हर मदद दी जाएगी. कहा कि गोमिया के लिए यह दुर्भाग्य है कि इस तरह की घटना हुई. लोग यहां भाईचारे के साथ रहते हैं लेकिन इस घटना क्षेत्र को कलंकित किया है. इसे भी पढ़ें–  मोदी">https://lagatar.in/subramanian-swamy-lashed-out-at-modi-government-over-ram-setu-said-not-a-single-affidavit-in-8-years/">मोदी

सरकार पर रामसेतु को लेकर बरसे सुब्रमण्यन स्वामी, कहा, 8 साल में एक भी हलफनामा नहीं, SC ने जवाब तलब किया
समिति के सदस्य थाना प्रभारी से भी मिले और परिजनों की शिकायत से अवगत कराया. कहा कि जो अभियुक्त फरार हैं उनकी गिरफ्तारी शीघ्र हो. प्रतिनिधिमंडल में सीपीआई के नेता इफ्तेखार महमूद, पंचानन महतो, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय, राजद के प्रखंड अध्यक्ष बबलू यादव, राजद के अरुण यादव, सीपीआई के मौजीलाल महतो, देवानंद प्रजापति, कांग्रेस के अभय सिन्हा और सुमंजय सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें–  महिला">https://lagatar.in/female-patient-death-case-police-in-action-mode-rinpass-director-jayati-simlais-car-seized/">महिला

मरीज मौत मामला : एक्शन मोड में पुलिस, रिनपास डायरेक्टर जयति शिमलइ की गाड़ी सीज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही