Search

 
 
 

बेरमो : शिक्षा से ही होगा समाज का सर्वांगीण विकास : एनके चौधरी

 
Bermo : बोकारो थर्मल के अम्बेडकर नगर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पखवारा जयंती समारोह मनाई गई. अम्बेडकर बुद्धा सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से सोमवार 17 अप्रैल की देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीवीसी बोकारो ताप विद्युत केंद्र के परियोजना प्रधान सह मुख्य अभियंता एनके चैधरी मौजूद थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में डीवीसी के उप महाप्रबंधक बीजी होलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत यादव, जिप सदस्य शहजादी बानो, सीसीएल गोविंदपुर के कार्मिक प्रबंधक एसडी रत्नाकर व मुख्य वक्ता के रूप में अर्जक संघ के मनोज कुमार शामिल थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एनके चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही एक माध्यम है, जिससे अपना और समाज दोनों का विकास संभव है. आज के दौर में सभी क्षेत्रों में प्रतियोगिता बढ़ गई है, लेकिन जो बच्चे मेधावी हैं, वे हर मंजिल तक पहुंच सकते हैं. उन्होंने कहा कि डीवीसी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कर रही है. आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्य भी निरंतर जारी है. मुख्य वक्ता मनोज कुमार ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर की जीवन यात्रा काफी संघर्षमय रही है. इससे पहले बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसके बाद संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गयी. साथ ही मुख्य और विशिष्ट अतिथि को एक-एक संविधान की किताब भेंट की गई. अन्य अतिथियों को बाबा साहब के जीवन से संबंधित पुस्तकें दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता छोटन राम ने की. कार्यक्रम को रविन्द्र बौद्ध, कोलेश्वर बौद्ध, मानसी कुमारी, एसडी वर्मा, ने संबोधित किया. कार्यक्रम के आयोजक रामप्रसाद बौद्ध और विजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-nia-reached-in-search-of-most-wanted-prize-maoist-samar-da/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : मोस्ट वांटेड इनामी माओवादी समर दा की तलाश में पहुंची एनआईए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही