Search

 
 
 

बेरमो : ठंड में बुजुर्गों के साथ सरकार को बच्चों का भी ख्याल : जगरनाथ महतो

 
Bermo : राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने सोमवार को चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा चंदुवाडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 72 के बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया. शिक्षा मंत्री ने बच्चों के बीच चॉकलेट व टॉफी भी दिया. गैरतलब है कि बाल विकास सेवा परियोजना की ओर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को ठंड से राहत देने के लिए राज्य सरकार स्वेटर भी मुहैया करा रही है. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बड़े बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों को भी ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध करा रही है. बच्चे ईश्वर के रूप और देश के भविष्य भी है. बच्चों के भविष्य को बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी है. इस अवसर पर सीडीपीओ सह सीओ संदीप मद्देशिया, मुखिया चंदन सिंह, जीपीएस मिथलेश पांडेय, सेविका सत्यावती देवी, आशा देवी, मंजू देवी, सहायिका रेशमी देवी, सूरज महतो, दिलीप कुमार, बबलू साव, प्रेम झा, महेश रवानी, कालीचरण दास समेत कई अन्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-fir-against-4-after-40-hours-in-supervisor-kidnapping-case-of-iron-businessman/">बोकारो

: लोहा व्यवसायी के सुपरवाइजर अपहरण मामले में 40 घंटे बाद 4 के खिलाफ प्राथमिकी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही