Search

 
 
 

बेरमो: पूजा के साथ संस्कार का निर्माण भी जरूरी- अमित यादव

 
Bermo : गोमिया के साड़म में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के अवसर पर प्रवचन कार्यक्रम के उद्घाटन बरकट्ठा के विधायक अमित कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस पूजा में गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने भी माथा टेका. इसके पहले जिला परिषद के सदस्य आकाश लाल सिंह, पूर्व सदस्य प्रकाश लाल सिंह, समिति के अजित सहाय, केदार पंडा, हरिदास ने श्री यादव माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में गणेश की पूजा हो रही है. यह पूजा अब त्योहार का रूप ले लिया है. कहा कि सभी देवताओं में सबसे पहले गणेश जी की पूजा होती है. इसलिए उन्हें विघ्नहर्ता का दर्जा प्राप्त है. उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ संस्कार के भी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में लोग धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ बच्चों को संस्कार भी देना जरूरी है, क्योंकि अभी आने वाली पीढ़ी इन सभी मूल्यवान बातों से अछूता है. इन सब बातों पर ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने कहा कि आज के समय में घर के बच्चे भी आधुनिकता की ओर जा रहे हैं, लेकिन हमारी जो सामाजिक ताना-बाना और पारंपरिक रीति रिवाज है, उसको भूलना समाज के लिए घातक है. साड़म होसिर प्रबंध समिति के संरक्षक माधव लाल सिंह, उपाध्यक्ष आकाश डे, सुराजलाल सिंह, सहित मोहन चौधरी, रामप्रसाद, जय प्रकाश रविदास, गोपाल राम सहित अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-made-villagers-aware-by-taking-out-nutrition-awareness-rally-in-saranda/">मनोहरपुर

: सारंडा में पोषण जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही