Search

 
 
 

बेरमो : अमर युवा ज्योति केंद्र ने 59 रनों से जीत दर्ज़ कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

 
Bermo : गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोमिया प्रखंड के गंझूडीह ग्राम में पिछले 16 जनवरी से चल रहे सुमित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ. गुरुवार को अमर ज्योति युवा केंद्र गरमजरुआ और दुग्दा 11 के बीच फाइनल मैच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमर युवा ज्योति केंद्र ने निर्धारित ओवर में 110 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी खेलने उतरी दुग्दा 11 की टीम महज 51 रन पर ऑल आउट हो गई. अमर ज्योति केंद्र की टीम ने 59 रन से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. उसके पहले युवा विकास केंद्र गंझूडीह ने 40 साल से ऊपर के उम्र के लोगों के फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया. युवा विकास केंद्र और अंबेडकर फुले पुस्तकालय समिति के बीच मैच खेला गया. अंबेडकर समिति ने दो गोल दागकर मैच अपने नाम किया. मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, विशिष्ट अतिथि पंचायत की मुखिया तारामणि देवी, पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, पंचायत समिति सदस्य पूजा देवी, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप प्रजापति, सोमनाथ गंझू, गीता देवी सहित अन्य अतिथियों ने ट्रॉफी के साथ विजेता को दस हजार और उपविजेता को सात हज़ार नगद राशि का पुरस्कार दिया. इस अवसर महिलाओं व बच्चों के बीच कई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उन्हें भी मेडल देकर सम्मानित किया गया. यह">https://lagatar.in/bokaro-two-injured-one-serious-in-a-direct-collision-between-two-bikes/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : दो बाइक के बीच सीधी टक्कर में दो घायल, एक गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही