Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : गोमिया बैंक मोड में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

Bermo : गोमिया बैंक मोड में अंबेडकर समिति गोमिया की ओर से डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई. समारोह में जुटे ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बाबा साहेब के जन्मोत्सव की बधाई दी. प्रखंड के खम्हरा, करमटिया, सब्दी टांड, गोमिया बस्ती, बेलाटांड़, देवीपुर, गोरिया टोला, बगिया टोला सहित विभिन्न क्षेत्रों से युवा मोटरसाइकिल जुलूस के साथ समारोह में शामिल हुए. मुख्य अतिथि गोमिया सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने बैंक मोड में स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुद्ध वंदना व त्रिशरण पाठ किया. सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर ने जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध कर समाज में सुधार लाने का काम किया है. वहीं बाबा साहेब की जयंती गंझूडीह, सियारी सहित प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी धूमधाम से मनाई गई. इस मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई. इस अवसर पर समिति के सचिव अनंत दास, जिप सदस्य डॉ.सुरेंद्र राज, आकाश लाल सिंह, मुखिया बलराम रजक, मुखिया शांति देवी, मुखिया अंशु कुमारी, मुखिया पार्वती देवी, सपना कुमारी, समाजसेवी दुलाल साव, बद्री पासवान, रामकिशन रविदास, सुधीर कुमार, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-caste-census-is-necessary-for-social-justice-chandra-prakash-chowdhary/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना ज़रूरी : चंद्र प्रकाश चौधरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही