Search

 
 
 

बेरमो : प्रवासी मजदूर का शव लेकर पहुंचे एम्बुलेंस चालक को बनाया बंधक

 
Bermo : गोमिया के प्रवासी मजदूर का शव लेकर पहुंची एम्बुलेंस के चालक व अन्य दो लोगों को ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बंधक बना लिया. घटना 24 जून की है. बताया जाता है कि गोमिया प्रखंड के तीसरी ग्राम निवासी पुनीत लाल महतो का छोटा पुत्र नुनूचन्द महतो कुछ महीने पूर्व ओडिशा गया था. वहां वह एक ट्रक में खलासी का काम करने लगा. 23 जून को ओडिशा के हरिचंदनपुर में किसी गाड़ी से उसके ट्रकी की टक्कर हो गई थी. इसी हादसे मेँ उसकी मौत हो गई. उसके शव को ट्रक चलाने वाली कम्पनी ने 24 जून को एम्बुलेंस से अपने दो लोगों के साथ तिसरी भेज दिया. शव के यहां पहुंचने पर क्षेत्र में कोहराम मच गया और मौके पर जुटी भीड़ ने और मुआवजे की मांग को लेकर एम्बुलेंस चालक सहित साथ में आए दो लोगों को बंधक बना लिया. बाद में देरशाम को दो लाख रुपये नगद देने व दुर्घटना बीमा की राशि दिलाने के समझौते के बाद चालक और दोनों व्यक्ति को छोड़ दिया गया. समझौते के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678477&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : यात्री से बदसलूकी का आरोपी टीसी सस्पेंड [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही