Search

 
 
 

बेरमो : हड़ताल के बीच सहियाओं ने गोमिया प्रखंड कमेटी का किया गठन

 
Bermo : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया परिसर में धरना के बीच सहियाओं नें प्रखंड कमेटी का गठन किया. जिला संयोजक ललिता देवी व कैलाश गिरी के देखरेख में संघ का चुनाव किया गया. सर्वसम्मति से बेबी गुलशन को प्रखंड अध्यक्ष, जिप सदस्य डॉ.सुरेंद्र राज और गंदौरी राम को संघ का संरक्षक बनाया गया. झारखंड राज्य स्वास्थ्य सहिया संघ की ओर से 23 जनवरी से हड़ताल जारी है. गोमिया में भी सहियाओं की हड़ताल चल रही है. सहियाओं को संबोधित करते हुए संरक्षक डॉ.सुरेंद्र राज ने कहा कि सहिया बहनों की मांग जायज है. वे गांव के हर घर पर जाती हैं और राज्य व केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को जमीन पर उतारती हैं. जब सहिया बहनें स्वास्थ्य कर्मी के रूप में काम करती हैं, तो उन्हें यह दर्जा मिलनी चाहिए. सरकार सहियाओं को स्वास्थ्य कर्मी का दर्जा देते हुए उचित मानदेय दे. वहीं बेबी गुलशन को प्रखंड अध्यक्ष, किरण देवी, रूबी बाला, उर्मिला और चंद्रदेव दास को उपाध्यक्ष, गीता देवी को सचिव, रेखा सिमती सुमन और कृष्णा साव को सह सचिव, रेखा को संघठन मंत्री, मणि देवी सहायक संघठन मंत्री, लखी देवी को कोषाध्यक्ष उप कोषाध्यक्ष आशा, संयोजक हाकिम अंसारी और रामजी प्रसाद को बनाया गया. यह">https://lagatar.in/phusro-free-eye-operation-of-53-people-in-the-camp/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : शिविर में 53 लोगों के आंखों का हुआ निशुल्क ऑपरेशन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही