Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : आजादी का अमृत महोत्सव, Iconic Week आयोजन करने के निर्देश

Bermo : पंचायती राज विभाग के निदेशक राजेश्वरी बी ने सभी उपायुक्त को आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर राज्य के हर ग्राम पंचायत में Iconic Week का आयोजन करने के निर्देश दिये हैं. इसी को लेकर गोमिया बीडीओ कपिल कुमार ने सभी पंचायत सचिव और मुखिया को Iconic Week कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये हैं. 4 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक Iconic Week का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-banna-gupta-to-hold-high-level-meeting-in-ranchi-regarding-railway-over-bridge/">जमशेदपुर

: रेलवे ओवर ब्रिज को लेकर रांची में हाई लेवल मीटिंग कराएंगे बन्ना गुप्ता

14 जुलाई को विशेष ग्राम सभा का आयोजन

कार्यक्रम के समापन पर 14 जुलाई को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा. Iconic Week  के तहत 4 जुलाई को सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण पर पंचायत स्तरीय सम्मेलन होगा जिसमें बाल सुलभ पंयायत और गांव में लैंगिक समावेशी विकास पर जागरूकता कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के कार्यकारी समिति के प्रधान एवं कार्यकारी समिति के सदस्य, पंचायत सचिव, पंचायत स्तर के अन्य संबंधित विभागों के कर्मी ,आंगनबाडी सेविका, सहायिका, शिक्षक तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्य, ग्राम सभा के चयनित सदस्य, ग्राम पंचायत क्षेत्र के सम्मानित सदस्य शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें- Sahebganj">https://lagatar.in/sahebganj-distribution-of-sarees-among-needy-women/">Sahebganj

: जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण

साईकिल रैली का किया जाएगा आयोजन

आठवीं से उपर के विद्यार्थियों द्वारा साईकिल रैली का भी आयोजन किया जाएगा. 5 जुलाई को पंचायत में पारदर्शिता एवं उतरदायित्व के प्रोत्साहन पर, 6 जुलाई को स्वस्थ्य गांव एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, 7 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायतों के अपने आय के साधन की वृद्धि, 8 जुलाई को जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ एवं हरा गांव, 9 जुलाई को गारीबी मुक्त व बढती हुई आजीविका युक्त गांव, अच्छे शासन का गांव और 10 जुलाई को पुनः सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीयकरण पर चर्चा होगी. इस कार्यक्रम में राज्य के मंत्रियों, विधायकों, प्रधान कार्यकारी समिति, जिला परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्यों को भी आमंत्रित किया जायेगा. [wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही