Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया में उप मुखिया के अप्रत्यक्ष निर्वाचन की घोषणा

 
Bermo :  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो ने गोमिया प्रखंड के सभी पंचायतों में उप मुखिया के अप्रत्यक्ष निर्वाचन की  घोषणा कर दी है. इस संबंध में गोमिया प्रखंड के 36 पंचायतों को अलग अलग तिथि में  मतदान कराने की घोषणा की है. निर्धारित तिथि को ही वोटिंग से लेकर मतगणना के बाद निर्वाचित उप मुखिया की शपथ भी हो जाएगी. उप मुखिया का चुनाव पंचायत सचिवालय में होगा और वार्ड सदस्य वोट के माध्यम से अपना उप मुखिया चुनेंगे. 6 जून को ललपनिया, टीकाहारा, तुलबुल, कोदवाटांड, तिलैया और सियारी पंचायत के उप मुखिया चुने जाएंगे. इसे भी पढ़ें-जातीय">https://lagatar.in/political-meaning-of-nitish-tejashwis-closeness-on-the-question-of-caste-census/">जातीय

जनगणना के सवाल पर नीतीश तेजस्वी की नजदीकी के सियासी मायने
इसके बाद 14 जून को कथारा और बांध, 15 जून को  ससबेड़ा पश्चिमी और पलिहारी गुरुडीह, साड़म पूर्वी और साड़म पश्चिमी, 16 जून को हुरलुंग, बड़की सीधाबारा, झिरकी, सरहचिया, खम्हरा, ससबेड़ा पूर्वी, गोमिया और हज़ारी, 17 जून को होसिर पूर्वी, होसिर पश्चिमी, स्वांग उत्तरी और स्वांग दक्षिणी, 20 जून को चतरोचट्टी और बड़की चिदरी, 21 जून को कुंदा, बारीडारी, कर्री खुर्द और लोधी पंचायत, 22 जून को चुटे, पचमो, कंडेर और महुआडांड़ एवं 26 जून को धवईया और बड़की पुन्नू पंचायत के उप मुखिया  अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाएंगे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही