Search

 
 
 

बेरमो: कोल माइन्स ऑफिसर एसोसिएशन के चुनावी नतीजे की घोषणा, शैलेश कुमार बने अध्यक्ष

 
Bermo : कोल माइन्स ऑफिसर एशोसिएशन ऑफ इंडिया का सीसीएल स्तरीय चुनाव 23 सितंबर को आयोजित किया गया था. हर क्षेत्र के ऑफिसर क्लब को मतदान केंद्र बनाया गया था. अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया. 24 सितंबर को रांची मुख्यालय में चुनावी परिणामों की घोषणा की गयी. कुल 1750 अधिकारियों ने मतदान किया. इसमें एल यादव को 998 मत और प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार को 674 मत मिले. संयुक्त सचिव के पद पर ढोरी प्रक्षेत्र में कार्यरत संतोष कुमार को 1003 मत प्राप्त हुए. जबकि प्रतिद्वंद्वी रमन नीतेश को 877 मत प्राप्त हुए. इसे भी पढ़ें : अबुधाबी">https://lagatar.in/abu-dhabi-people-of-bihar-jharkhand-did-dandiya-fiercely-on-the-melodious-tune-of-music/">अबुधाबी

: संगीत की मधुर धुन पर बिहार-झारखंड के लोगों ने किया जमकर डांडिया 

आपसी सहमति और सामंजस्य के आधार पर किया गया पदाधिकारियों का चयन

ढोरी प्रक्षेत्र में ऑफिसर एशोसिएशन के चुनाव प्रक्षेत्र के अधिकारियों ने आपसी सहमति और सामंजस्य के आधार पर पदाधिकारियों का चयन किया. जिसमें एसडीओसीएम के वरीय कोलियरी प्रबंधक शैलेश प्रसाद को अध्यक्ष, प्रक्षेत्र के सामुदायिक विकास अधिकारी प्रशांत कुमार ईएंडएम को उपाध्यक्ष, कुमार रणवीर रंजन ईएंडएम को सचिव, राकेश मीणा व तौकीर आलम कार्मिक अधिकारी को संयुक्त सचिव, राजीव रंजन वित्त अधिकारी को कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार प्रबंधक को सह- कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा ज्ञानदीप कुमार, प्रकाश कुमार दास, चेगोंडा वेंकटेश और रविकांत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया. ढोरी प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक एम के अग्रवाल व बोकारो और करगली प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक एमके राव ने निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-coordinators-of-the-block-related-to-pm-awas-yojana-rural-submitted-a-demand-letter-to-the-minister/">चाईबासा

: पीएम आवास योजना ग्रामीण से जुड़े प्रखंड के समन्वयकों ने मंत्री को सौंपा मांग पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही