Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: पलायन की भेंट चढ़ा एक और युवक, घर में मातम

Advertisement
Advertisement
Bermo :  गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो ग्राम के एक युवक की तेलंगाना में काम करने के दौरान मौत हो गयी है. इस संबंध में बताया गया कि केतर महतो के पुत्र योगेंद्र महतो (25 वर्ष)  16 मई को तेलंगाना राज्य के सिरसिला जिला में काम करने गया था. वहां वह सरला प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत था. योगेंद्र महतो सुरंग बनाने के कार्य में लगा हुआ था. बताया जाता है कि सुरंग में चाल धंस जाने के कारण उसकी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-two-terrorist-attacks-in-3-hours-policeman-martyred/">जम्मू-कश्मीर

:  3 घंटे में दो आतंकी हमले, पुलिसकर्मी शहीद
मृतक के दो बच्चे पुत्र सुशांत (3 वर्ष) और समृद्धि (एक वर्ष की)  है. योगेंद्र घर का बड़ा लड़का था. परिवार की जिम्मेदारी उस पर थी. पिता यहां मज़दूरी करते हैं, जिससे परिवार का भरण पोषण ठीक से नहीं हो पाता था. इसलिए बड़ा बेटा होने नाते वह बाहर काम करने के लिए गया था, ताकि परिवार का पालन पोषण ठीक से हो सके. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-people-bid-farewell-to-crpf-jawan-shravan-kumar-ram-with-moist-eyes/">गढ़वा

: लोगों ने नम आंखों से दी सीआरपीएफ जवान श्रवण कुमार राम को अंतिम विदाई
उसका छोटा भाई खुशी लाल महतो ने बताया कि आज दोपहर योगेंद्र के साथ काम करने वालों ने फोन पर सूचना दी कि चाल धंसने के कारण वह घायल हो गया था लेकिन जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी जब गांव वालों को हुई तो उन्होंने कंपनी के सुपरवाइजर से बात की. उन्होंने कंपनी से मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि जब तक मुआवजे की राशि नहीं दी जाएगी तब तक शव को रिसीव नहीं किया जाएगा.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही