Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : कोई भी अशिष्ट आचरण रैगिंग की श्रेणी में शामिल : डॉ.केपी सिन्हा

Advertisement
Advertisement
केबी कॉलेज में रैगिंग मुक्त परिसर निर्माण विषय पर सेमिनार का आयोजन
Bermo : जारंगडीह स्थित केबी कॉलेज बेरमो के जंतु शास्त्र सभागार में बुधवार 5 जुलाई को एंटी रैगिंग सेल और आइक्यूएसी की ओर से रैगिंग मुक्त परिसर निर्माण विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य केपी सिन्हा और संचालन डॉ.अलीशा वंदना लकड़ा, प्रो.मधुरा केरकट्टा ने किया. मुख्य अतिथि बोकारो थर्मल थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर सेमिनार का उद्घाटन किया. प्राचार्य डॉ.केपी सिन्हा ने कहा कि कोई भी अशिष्ट आचरण रैगिंग की श्रेणी में आता है. एंटी रैगिंग सेल किसी भी अनुशासन संबंधी गतिविधियों पर पूरी नजर रखेगी. दोषियों पर रैगिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी. सेमिनार में रैगिंग सेल के डॉ.प्रभाकर कुमार, आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ.अरुण कुमार राय महतो, रूसा कोऑर्डिनेटर प्रो.लक्ष्मी नारायण राय, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर गोपाल प्रजापति, डॉ.नीला पूर्णिमा तिर्की ने रैगिंग मुक्त परिसर विषय से संबंधित यूजीसी के गाइडलाइन पर विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान महाविद्यालय के तीनों संकायों के विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, रैगिंग मुक्त परिसर संदेश देता हुआ हस्त निर्मित पोस्टर प्रतियोगिता, रैगिंग विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया. यह">https://lagatar.in/bermo-a-young-man-escaped-after-injuring-a-woman-with-a-knife/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : चाकू से हमला कर महिला को घायल कर फ़रार हुआ युवक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही