Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : फुसरो में वाहन के धक्के से अप्रेंटिस छात्र की मौत, विरोध में सड़क जाम

Advertisement
Advertisement
Beermo : फुसरो-कथारा मुख्य मार्ग पर बेरमो थाना क्षेत्र के करगली में बुधवार को वाहन के धक्के से माइनिंग की अप्रेंटिस कर लौट रहे छात्र सद्दाम हुसैन (23 वर्ष) की मौत हो गई. वह कथारा के झिरकी गांव नवासी गुलजार वारसी के इकलौता पुत्र था. घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो व गांधीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. जानकारी के अनुसार, सद्दाम हुसैन सीसीएल ढोरी एरिया में माइनिंग की क्लास कर बाइक से अपने घर झिरकी बस्ती लौट रहा था. तभी करगली में कब्रिस्तान के समीप किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दी. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सद्दाम चार बहनों में इकलौता भाई था. उसकी मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की जानकारी मिलते ही सद्दाम के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और फुसरो-कथारा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. करगली गेट स्थित दुकानों को भी बंद करा दिया और टायर जलाकर सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया. बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार, गांधीनगर थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. सीओ ने परिजनों को जल्द ही मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया. लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी. सूचना मिलते ही गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, संतोष महतो, पिंटू सिंह, दीपक महतो, रामू दिगार, कैलाश ठाकुर आदि मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cyber-criminals-cheated-two-people-of-rs-74-thousand/">धनबाद

: साइबर अपराधियों ने दो लोगों से की 74 हजार की ठगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही