Search

 
 
 

बेरमो : सुभाष मुंडा के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करें -रामचंद्र ठाकुर

 
Bermo : सीपीआई (एम) राज्य कमेटी सदस्य और आदिवासी अधिकार मंच के नेता सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में कार्यकर्ताओं ने 27 जुलाई को गोमिया कार्यालय में पार्टी का झंडा झुकाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि सुभाष मुंडा आदिवासियों के अधिकार के लिए संघर्ष को नेतृत्व दे रहे थे. उनकी हत्या बुधवार को दलादली स्थित पार्टी कार्यालय में कर दी गई. उन्होंने  घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने और हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. साथ ही सुभाष मुंडा के परिवार को सरकार की तरफ से समुचित मुआवजा दिया जाए. मौके पर गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार, भोला स्वर्णकार, राजेंद्र प्रजापति, योगेंद्र प्रजापति, अजय कुमार, शंकर यादव, अरुण प्रजापति, छत्रु प्रजापति, केशु कमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही