Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : जूनियर फेडरेशन कप में भाग लेने तमिलनाडु रवाना होगी झारखंड की आशा किरण

Bermo : भाटिया एथलीट अकादमी (बोकारो थर्मल) की आशा किरण बारला तमिलनाडु में आयोजित जूनियर नेशनल फेडरेशन कप में भाग  लेने के लिए तमिलनाडु रवाना होगी. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने इस होनहार खिलाड़ी के लिए हवाई जहाज के टिकट की व्यवस्था की है. मौके पर निदेशक ने कहा कि आशा किरण बारला से झारखंड को काफी उम्मीद है. इससे पहले भी वह एथलीट चैंपियनशिप में भाग ले चुकी है. उसी दौरान उनसे वादा किया था कि खेल के लिए दूसरे राज्य जाने पर उनकी सहायता की जाएगी. टिकट की व्यवस्था कर मैं वादा निभा रहा हूं. भाटिया एथलीट अकादमी के कोच आशु भाटिया ने बताया कि तमिलनाडु में जूनियर नेशनल फेडरेशन कप प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 अप्रैल तक किया जाएगा. प्रतियोगिता में एशिया के कई देशों के प्रतिभागी भाग लेंगे. आशा 26 अप्रैल को रांची से तमिलनाडु के लिए प्रस्थान करेंगी. सीरम इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह की मदद से वह तमिलनाडु का सफर तय करेगी. इसके लिए नदेशक को बधाई देता हूं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617064&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो: हक की लड़ाई में कभी पीछे नहीं रहना चाहिए: विधायक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही